फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Financial constraints of women removed by selling clothes

कपड़े बेचने से महिलाओं की दूर हुई आर्थिक तंगी

Sat, 19 Jun 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Financial constraints of women removed by selling clothes
श्वेता स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। - फोटो : MAHARAJGANJ
कपड़े बेचने से महिलाओं की दूर हुई आर्थिक तंगी
विज्ञापन

महराजगंज। समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। फेरी लगाकर कपड़े बेचकर कई महिलाओं ने आर्थिक तंगी दूर कर ली है। इससे न सिर्फ घरेलू कामकाज आसानी से चलता है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई बेतहर हो रही है।
शहर के चिऊरहां मोहल्ले में श्वेता स्वयं सहायता समूह है। इससे 10 महिलाएं जुड़ी हैं। समूह का गठन 26 अगस्त 2016 में हुआ था, लेकिन कामकाज वर्ष 2017 में शुरू हुआ। समूह की अध्यक्ष सुनीता कहती हैं कि समूह की सदस्य फेरी लगाकर साड़ी बेचती हैं। महिलाओं का अलग-अलग क्षेत्र बंटा है। आने वाले दिनों में एक टेंपो की व्यवस्था की जाएगी, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में साड़ी बेचना आसान हो जाएगा। समूह में सरिता, मांशी, द्रोपदी, अन्नपूर्ण लेखाजोखा रखती हैं। प्रत्येक महिला सदस्य की आमदनी 10 हजार रुपये एक माह में होती है। लॉकडाउन के दौरान कामकाज एक ठप हो गया था।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष दीपा ने बताया कि गोरखपुर एवं कानपुर से साड़ी मंगाया जाता है। एक बार 40 से 50 हजार रुपये की साड़ी मंगाई जाती है। मांग के अनुसार खपत होती है। शहर के अलावा चौक, बागापार, सिंदुरियां, निचलौल, शिकारपुर समेत अन्य क्षेत्रों में फेरी लगाकर साड़ी की बिक्री की जाती है। महिला सदस्य चार बजे तक घर लौट आती हैं। सदस्य पुनीता, अंजू, माया, काजल, शोभा ने बताया कि घरेलू कामकाज के बाद साड़ी की बिक्री करने जाती हैं। महिला प्रशिक्षण सेवा संस्थान की सचिव सरोज पांडेय कहती हैं कि फेरी लगाकर कपड़े बेचने में महिलाओं को अच्छी आमदनी हो रही है। यह मेहनत का काम है, लेकिन समूह से जुड़ी सदस्य पूरे मनोयोग से काम में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed