{"_id":"6ab03e0af3beeece8e0a89db","slug":"finance-company-employees-embezzle-70-lakh-maharajganj-news-c-206-1-go11002-185555-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने किया 70 लाख का गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने किया 70 लाख का गबन
विज्ञापन
सिसवां बाजार। माइक्रो फाइनेंस कंपनी कैपिटल ट्रस्ट लिमिटेड में करीब 70 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। कंपनी के मैनेजर की तहरीर पर कोठीभार पुलिस ने उसी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत दो कर्मचारियों व एक अन्य पर धोखाधड़ी, धमकी व गबन की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कोठीभार थाने में तहरीर देकर सिसवां बाजार नगरपालिका के चित्रगुप्त नगर वार्ड निवासी सोनू कुमार ने बताया कि वह कैपिटल स्मालफाइनेंस में बतौर मैनेजर तैनात हैं। बताया कि कंपनी कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराती है। शाखा में नियुक्त कर्मचारी सूर्यप्रकाश भारती स्टाफ आईडी 21148, निवासी सिंहाचवर कला थाना गड़वार जनपद बलिया और मोहम्मद आसिफ अंसारी स्टाफ आईडी 27760 निवासी ग्राम पचर थाना कसया जनपद कुशीनगर ने अपने पद का दुरुपयोग किया। दोनों ने विभिन्न तिथियों में लगभग 70 लाख रुपये का गबन कर लिया। यह धनराशि ऋणधारकों से कर्मचारियों ने विभिन्न तिथियों में लिए लेकिन शाखा में जमा नहीं किया।
इसमें कुशीनगर के कप्तानगंज के रहने वाले जुनैब ने भी मदद की। आडिट में गड़बड़ी मिलने पर इसकी जानकारी हुई। कर्मचारियों से जब उन्होंने धनराशि कंपनी में जमा करने को कहा तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और ऋणधारकों का पैसा जो कंपनी का था उसे वापस नहीं किया। सोनू ने कहा कि पुलिस को विवेचना के दौरान वह आडिट रिपोर्ट भी सबूत के तौर पर प्रस्तुत कर सकता है। कोठीभार पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की तहरीर पर उन्ही की कंपनी के दो कर्मचारियों व एक कप्तानगंज निवासी व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।