फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   fighting while playing hockey

Maharajganj News: हाकी खेलने के दौरान मारपीट, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Tue, 13 Jun 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 13 Jun 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
fighting while playing hockey
14 अप्रैल को हुई थी मारपीट, थाने पर नहीं हुई थी सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम परतावल के टोला भवसगरा में 14 अप्रैल को हाकी खेलते वक्त गेंद लाने की बात पर दो युवकों में मारपीट हो गई थी। उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी थी। सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण में चला गया था। कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है। इसके बाद पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज कर लिया।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि उसने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन श्यामदेउरवां पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन वहां से भी न्याय नहीं मिला। इसके बाद न्यायालय का शरण लेना पड़ा। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आठ लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित अभिराज ने बताया कि 14 अप्रैल की शाम चार बजे उनका बेटा शिवम (15) गांव के बच्चों के साथ हाकी खेल रहा था। बच्चों के साथ गांव का सिब्बन उर्फ शुभम भी खेल रहा था। उसने बेटे से गेंद लाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इससे नाराज होकर सिब्बन उर्फ शुभम ने शिवम को हाकी से मारने लगा। शोर सुनकर वह, पत्नी व पुत्री वहां पहुंचकर शिवम को बचाने लगे। कुछ ही देर में सिब्बन के परिजन आ गए और उन लोगों की पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिराज ने बताया कि किसी तरह जान बचाकर अपने घर में भाग गए। इसके बाद भी आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सिब्बन उर्फ शुभम, धनुरधारी, रामभरोस, राधेश्याम, जयहिन्द, सूरेन्द्र, रागिनी, मन्नू पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed