{"_id":"66511f1aea5c6c873c0266f7","slug":"fighting-over-land-dispute-case-registered-against-eight-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-123201-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमीनी विवाद में मारपीट, आठ पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमीनी विवाद में मारपीट, आठ पर केस दर्ज
Sat, 25 May 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 25 May 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सुमेरगढ़ पांडेय टोला में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के चार लोगों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
सुमेरगढ़ के पांडेय टोला निवासी हंसराज ने बताया कि छप्पर उजाड़ने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने मिलकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष की रीता देवी ने बताया कि छप्पर बांधने को लेकर बगल के लोगों मारा पीटा। बीच बचाव करने आए पति को भी मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।संवाद