फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fighting between two parties in land dispute, five injured

Maharajganj News: भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

Mon, 20 May 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 20 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Fighting between two parties in land dispute, five injured
निचलौल। थाना क्षेत्र के बूढ़ाडीह कला गांव में शनिवार की रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। एक व्यक्ति की हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के बूढ़ाडीह कला गांव निवासी लालमन और उनके ही गांव निवासी नरेंद्र के बीच जमीन को लेकर कहासुनी हो रही थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में एक पक्ष के लालमन (34) पत्नी चंदा देवी (30) और बेटा कृष्णा (24) तथा दूसरे पक्ष के नरेंद्र (60) और पत्नी मेवाती देवी (60) घायल हो गईं। वहीं लालमन की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की घायलों का अभी इलाज चल रहा है। मामले में तहरीर मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed