{"_id":"672934399035c0830c05e027","slug":"fighting-between-two-parties-five-injured-case-registered-against-four-people-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-134947-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल, चार लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल, चार लोगों पर केस दर्ज
Tue, 05 Nov 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव दुर्गापुर टोला रमवापुर में दो पक्षों में हुए मारपीट में एक पक्ष के माधुरी 45, आकाश 22, बृजेश 15, विकास 25 तथा रामजी 50 वर्ष घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले गई, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव दुर्गापुर टोला रमवापुर निवासी माधुरी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा चौराहे से समान लेकर रविवार की शाम लगभग छह बजे घर आ रहा था। रास्ते में नीरज, राजेंद्र, कुलदीप व संदीप निवासी दुर्गापुर टोला रमवापुर उसे रोकने लगे। आरोप है कि उनका बेटा रास्ते में नहीं रुका तो आरोपी घर तक आ पहुंचे और घर में घुसकर मार-पीटकर धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार नीरज, राजेंद्र, कुलदीप व संदीप के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।