फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fight over spilling of water, FIR against two

Maharajganj News: पानी गिराने के विवाद में मारपीट, दो पर प्राथमिकी

Thu, 21 May 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fight over spilling of water, FIR against two
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम धनेवा-धनेई में पानी गिराने के विवाद को लेकर दो पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पहले पक्ष की ओर से दीपचंद्र ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्रवधू के नाम से हॉस्पिटल संचालित है, जहां उनका पुत्र डॉ. वैभव भी कार्य करता है।
विज्ञापन

आरोप है कि पड़ोसी रामकिशुन मौर्य 15 मई की शाम शराब के नशे में अस्पताल पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा और दरवाजे पर लेटकर हंगामा किया। विरोध करने पर दूसरे दिन भी वह जान-माल की धमकी देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से रामकिशुन मौर्य ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि दीपचंद्र श्रीवास्तव के घर का पानी उनके घर में गिरता है। इसी बात को कहने के लिए वह 17 मई को उनके घर गए थे। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर दीपचन्द्र के पुत्र वैभव श्रीवास्तव ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। रामकिशुन ने भी पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की रामकिशुन मौर्य की तहरीर पर वैभव श्रीवास्तव व दीपचन्द्र की तहरीर पर रामकिशुन मौर्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed