फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fight over old rivalry, FIR against four

Maharajganj News: पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, चार पर प्राथमिकी

Tue, 10 Mar 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Fight over old rivalry, FIR against four
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम कटहरा टोला बैजनाथपुर निवासी सुनीता देवी ने सात मार्च को थाने में तहरीर देकर बताया की 5 मार्च को ग्राम बागापार टोला किशोरपुर के निवासी प्रदीप, लकड़ू, वेलास और रमेश उनके घर पर पहुंचे।
विज्ञापन

आरोपियों ने पुरानी दुश्मनी के चलते गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस हमले में सुनीता देवी के सिर पर चोट आई, जबकि उनकी बेटी खुशबू और देवर सुनील को भी चोटें आईं। पीड़ित परिवार किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग सका। सुनीता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी दीप, लकड़ू, वेलास और रमेश निवासी बागापार टोला किशोरपुर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed