{"_id":"6a25d9e1aa7fa0b0170b8d2d","slug":"fight-in-street-dispute-fir-against-three-people-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-178781-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गली के विवाद में मारपीट, तीन लोगों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गली के विवाद में मारपीट, तीन लोगों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के हथियागढ़ गांव में गली के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हथियागढ़ निवासी आशीष चौधरी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी मिथिलेश से गली को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि 6 जून की शाम करीब छह बजे मिथिलेश, उसका पुत्र राहुल तथा विशाल ने उनके भाई अभिषेक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने अभिषेक को पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
थानाध्यक्ष पुरंदरपुर गौरव राय कनौजिया ने बताया कि आरोपी अभिषेक, देवेंद्र, आशीष, विंध्यवासिनी निवासी हथियागढ़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।