{"_id":"66183fb4bb539802c20dbaa4","slug":"fight-between-two-parties-over-taking-photos-in-lakshmipur-khurd-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-119816-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लक्ष्मीपुर खुर्द में फोटो खींचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लक्ष्मीपुर खुर्द में फोटो खींचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
Fri, 12 Apr 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी। ईद पर्व पर लक्ष्मीपुर खुर्द में फोटो खींचने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। गांव में तैनात पुलिस कर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। दोनों पक्षों से 15 लोगों को थाने लाकर शांति भंग में चालान कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द गांव के ईदगाह पर बृहस्पतिवार की सुबह ईद की नमाज पढ़ी गई। नमाज समाप्त होने पर सभी लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। गांव के चौराहे पर एक युवक कुछ लोगों के साथ फोटो खींच रहा था। उसी दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक ने विरोध किया तो कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नीरज राय के अनुसार, प्रथम पक्ष के अख्तर अली, टाइगर, इंसाफ अली, सुलेमान, मसउअर, क्यामुद्दीन व दूसरे पक्ष के मुन्ना उर्फ जावेद अख्तर, शहीद, आसीफ, कलीम, वशीम, निरसाद, मिरसाद के खिलाफ शांति भंग में चालान कर दिया गया।