{"_id":"66cf447caf0a6110e60cca16","slug":"fight-between-two-communities-after-collision-of-bikes-14-banned-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-129986-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाइकों की टक्कर के बाद दो समुदाय में मारपीट, 14 पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाइकों की टक्कर के बाद दो समुदाय में मारपीट, 14 पाबंद
Wed, 28 Aug 2024 09:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 28 Aug 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र अंतर्गत ढेसो गांव के पास बुधवार को दो बाइकों की टक्कर हो गई। मामले को लेकर दो समुदायों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 14 लोगों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पाबंद किया है।
थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की निचलौल वन रेंज के जंगल गुजरने के बाद ढेसो गांव के पास दो युवकों की बाइक में टक्कर हो गई। इसी बीच दोनों बाइक सवार युवकों में बहस छिड़ गई। कुछ देर बाद गैर समुदाय का युवक गांव में कुछ लोगों को फोनकर बुला लिया और मारपीट करने लगा। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने टीम पहुंचकर दोनों समुदाय के 14 लोगों को हिरासत में लेकर थाने में चली आई। जहां पर दोनों पक्षों से घटना की जानकारी लेकर पाबंद कर दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था बनी है। पुलिस टीम घटना को लेकर संदिग्ध लोगों पर नजर बनाई रखी हुई है।