फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The protesting ANM workers submitted a memorandum of five-point demands addressed to the Chief Minister.

Maharajganj News: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एएनएम का धरना 15वें दिन भी जारी

Tue, 06 Oct 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The protesting ANM workers submitted a memorandum of five-point demands addressed to the Chief Minister.
प्रदर्शन करतीं एएनएम। 
परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एएनएम कार्यकर्त्रियों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 15वें दिन भी जारी रहा। कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठी एएनएम कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरना दे रहीं एएनएम कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है। इसमें संविदा एएनएम को अनुभव के आधार पर नियमित कर राज्यकर्मी का दर्जा देने, एएनएम पद के लिए आयु सीमा में छूट देने, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और गृह जनपद में स्थानांतरण करने की मांग शामिल है।
विज्ञापन

एएनएम कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मांगों के समर्थन में वे शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक कार्य बहिष्कार के साथ धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के दौरान इंदिरा जाट, अंजली, सरिता, माया यादव, कंचन, पूनम जायसवाल, रामकुमारी, शकुंतला, शशिकला, ममता गुप्ता, रीतू प्रजापति, उमाकांति, मधु, लीलावती, शुभांगी, चंद्रावती और उर्मिला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed