{"_id":"6ac408381bf4b87c08095dc7","slug":"workers-to-gather-in-lucknow-on-8th-warn-of-agitation-if-demands-are-not-met-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-186443-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एनएचएम कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एनएचएम कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिले के सीएचसी और सीएमओ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने लंबित मांगों के समाधान की मांग करते हुए शासन का ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को व्यापक किया जाएगा।
एनएचएम कर्मी शिवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रमुख मांगों में राज्य बजट से मानदेय और वेतन बढ़ाकर न्यूनतम 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने, कार्यावधि, अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर वेतन निर्धारण तथा विभिन्न संवर्गों के बीच वेतन असमानता दूर करना शामिल है। लंबे समय से कार्यरत कर्मियों के नियमितीकरण या समायोजन, रिक्त पदों को भरने और कर्मचारी हितैषी स्थानांतरण व्यवस्था लागू करने की भी मांग की जा रही है।
संयुक्त संघर्ष समिति के कार्यक्रम के तहत पांच से सात अक्तूबर तक जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाद आठ अक्तूबर को लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदेशभर के एनएचएम कर्मियों के जुटने का कार्यक्रम है। कर्मचारियों ने कहा कि तब तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने पर प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में हरिशंकर त्रिपाठी, सुहेल खान, शिवेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, डॉ. एसके ओझा, मुकेश त्रिपाठी, बृजेश, राजकुमार, कमलेश, कौलेश्वर, डॉ. एमक्यू लारी आदि मौजूद रहे।