{"_id":"6ac40840ed1c988ef50d0348","slug":"neither-barricading-nor-warning-boards-no-solution-found-even-after-complaints-maharajganj-news-c-7-1-gkp1058-1475377-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 23 दिन से खुला पड़ा आठ फीट गहरा गड्ढा, जिम्मेदार बेपरवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 23 दिन से खुला पड़ा आठ फीट गहरा गड्ढा, जिम्मेदार बेपरवाह
विज्ञापन
निचलौल। नगर के मुख्य तिराहे पर सड़क किनारे करीब आठ फीट गहरा गड्ढा 23 दिन से खुला पड़ा है। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण इसकी वास्तविक गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है। व्यस्त मुख्य मार्ग पर खुले इस गड्ढे के बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
सुरक्षा के लिए न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। दिनभर राहगीरों और वाहनों की आवाजाही लगी रहती है, जिससे खतरा बना रहता है। रात में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से यह खतरा और भी बढ़ जाता है। नगर के दुर्गा, अखिलेश, शकर और राकेश ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। सोहन और हरी लाल ने बताया कि गड्ढे की समस्या को लेकर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से कई बार शिकायत की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने भी संबंधित विभाग से शिकायत करने की बात कही है। इसके बावजूद मौके पर सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों ने मांग की है कि गड्ढे को तत्काल भरवाया जाए। उन्होंने मजबूत बैरिकेडिंग और प्रकाश की व्यवस्था करने की भी मांग की है। यह कदम किसी बड़े हादसे से बचने के लिए आवश्यक है।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि एमएच-730 एस पर एक कंपनी द्वारा कार्य कराया जा रहा है। नाले की खुदाई के दौरान पानी की पाइपलाइन फट गई थी। इसी वजह से गड्ढे में नगर पंचायत का पानी भर रहा है। विकास कुमार ने यह भी बताया कि नगर पंचायत की ओर से जल्द ही मरम्मत कार्य कराया जाएगा।