फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fierce fire broke out in paint and hardware shop in Farenda town

महराजगंज: फरेंदा कस्बे मे पेंट व हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग, एक घंटे बाद पहुंची दमकल

Sat, 05 Nov 2022 04:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 05 Nov 2022 04:13 PM IST
सार

गोरखपुर सोनौली राजमार्ग पर फरेंदा कस्बे के वार्ड नंबर सात लोहिया मार्केट में कृष्णा लोहिया का पेंट व हार्डवेयर के गोदाम में एकादशी होने के कारण शुक्रवार सायं गोदाम में दीप रखकर पूजन के बाद गोदाम बंद कर दिया। दीये से किसी तरह आग लग गई, जो धीरे धीरे फैलने लगी।

विज्ञापन
Fierce fire broke out in paint and hardware shop in Farenda town
फरेंदा कस्बे मे पेंट व हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग। - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

फरेंदा कस्बे के मिलगेट के समीप पेंट व हार्डवेयर की दुकान मे भीषण आग लग गई । जिसमे गोदाम मे रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। धू धू कर जल रहे गोदाम से निकल रहे काले धुएं के गुबार से लोगों में दहशत हो गई। सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से लोगों मे काफी नाराजगी रही।

विज्ञापन


गोरखपुर सोनौली राजमार्ग पर फरेंदा कस्बे के वार्ड नंबर सात लोहिया मार्केट में कृष्णा लोहिया का पेंट व हार्डवेयर के गोदाम में एकादशी होने के कारण शुक्रवार सायं गोदाम में दीप रखकर पूजन के बाद गोदाम बंद कर दिया। दीये से किसी तरह आग लग गई, जो धीरे धीरे फैलने लगी।
विज्ञापन


गोदाम से लपटें निकलता देख लोग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन आग ने विकराल रुप ले लिया। बढ़ती आग के कारण राजमार्ग कुछ देर के लिए बंद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को वहां से हटाती रही। मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने मे जुट गई। पुलिस टीम भी आग बुझाने के प्रयास लगी हुई है। देर रात में आग पर काबू पाया जा सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed