फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fever not subsiding despite taking medication; patients are visiting hospitals for tests.

Maharajganj News: दवा खाने के बाद भी नहीं उतर रहा बुखार, जांच कराने अस्पताल पहुंच रहे मरीज

Wed, 16 Sep 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 16 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Fever not subsiding despite taking medication; patients are visiting hospitals for tests.
- मौसम बदलने के साथ वायरल संक्रमण का असर बढ़ा
विज्ञापन

- जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे 80 से 90 मरीज
महराजगंज। मौसम में बदलाव के साथ वायरल संक्रमण का असर बढ़ने लगा है। कई मरीजों में दवा लेने के बाद भी दो-तीन दिन तक तेज बुखार बना रह रहा है। बुखार नहीं उतरने पर मरीज अब खुद दवा लेने के बजाय जिला अस्पताल पहुंचकर जांच करा रहे हैं। चिकित्सक लक्षणों के आधार पर खून समेत अन्य जांच लिख रहे हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 80 से 90 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 40 से 50 मरीज बुखार से पीड़ित मिल रहे हैं। कुछ मरीजों में दो-तीन दिन से लगातार तेज बुखार की शिकायत सामने आ रही है। ऐसे में चिकित्सक वायरल फीवर के साथ अन्य संभावित संक्रमण की स्थिति स्पष्ट करने के लिए जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि वायरल फीवर का असर सामान्य तौर पर चार से पांच दिन तक रह सकता है। बुखार के दौरान शरीर की प्रतिरोधी क्षमता प्रभावित होती है। कुछ मरीजों में स्वाद में बदलाव और प्लेटलेट्स कम होने जैसी समस्या भी देखी जा रही है। तेज बुखार लंबे समय तक बना रहे तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्षण के आधार पर कराई जा रही जांच
बुखार की स्थिति में चिकित्सक मरीजों को सीबीसी, लिवर फंक्शन टेस्ट के अलावा अन्य जांच की सलाह दे रहे हैं। मरीज की स्थिति के अनुसार उपचार तय किया जा रहा है। फिजिशियन डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि लगातार बुखार, कमजोरी या अन्य लक्षण बने रहने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा बदलना ठीक नहीं है।


धूप और बाहर के खानपान से बचें
फिजिशियन डॉ. वैभव ने बताया कि वायरल संक्रमण से बचाव के लिए तेज धूप के सीधे संपर्क से बचना चाहिए। बाहर के खुले खाद्य पदार्थों के सेवन से भी परहेज करें। पर्याप्त पानी पीने, साफ-सफाई रखने और बुखार होने पर आराम करने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed