{"_id":"658c19363900cdd57d0ee72c","slug":"federation-opens-front-against-babu-of-bsa-office-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12600-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बीएसए कार्यालय के बाबू के खिलाफ महासंघ ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बीएसए कार्यालय के बाबू के खिलाफ महासंघ ने खोला मोर्चा
Wed, 27 Dec 2023 06:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 27 Dec 2023 06:01 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महराजगंज के कार्यालय में तैनात एक बाबू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में न सिर्फ बीएसए से मिलकर ज्ञापन सौंपा बल्कि महानिदेशक शिक्षा को पत्र लिखकर जांच की मांग की। महासंघ ने कहा कि बाबू की तैनाती ब्लाॅक पर है। उन्हें वहीं काम करना चाहिए।
जिलाध्यक्ष ऋषिकेश गुप्ता ने कहा कि बीएसए कार्यालय में तैनात एक बाबू निलंबन के संबंध में बीईओ की बहाली आख्या के बाद भी लंबे समय से फाइल दबाए बैठे हैं। क्लर्क पद पर चयन होने के बाद भी खुद टाइपिंग नहीं जानते हैं। इसके लिए एक बाहरी व्यक्ति को अवैध रूप से साथ रखते हैं, जिससे विभागीय सूचना बाधित होती हैं। निलंबन, बहाली, चयन वेतन, एसीपी, परीक्षा, खेल, जन सूचना, मान्यता, पद स्थापना सहित कई महत्वपूर्ण पटल देखते हैं। संगठन की मांग यह भी है कि उनकी आय के अनुसार उनकी अर्जित संपत्ति की जांच हो। इस दौरान लवकुश वर्मा, अजय पॉल, अभय दूबे, संजय कुमार चौधरी, दिनेश पांडेय, बृजेंद्र पटेल, सतीश गोयल, राकेश कुमार गुप्त, विपिन कुमार मौजूद रहे। संवाद