फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Father dies after being hit by a vehicle, son critical

Maharajganj News: वाहन की चपेट में आने से पिता की मौत, बेटा गंभीर

Fri, 31 Oct 2025 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Father dies after being hit by a vehicle, son critical
फरेंदा। लोटन से शादी का कार्ड देकर वापस लौट रहे पिता पुत्र एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई और बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देवरिया जिला निवासी ऋषिराज पांडेय 38 अपने बेटे अंकुर पांडेय 15 के साथ सिद्धार्थनगर के लोटन में शादी का कार्ड देने के लिए गए थे। जहां से बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। अभी सोनाबंदी चौराहे के पास पहुंचे थे कि एक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। इसमें मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में ऋषिराज पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गए। जहां से हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि वाहन की तलाश के लिए जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed