{"_id":"6a83723f0d9669ab4f0eb92f","slug":"father-and-son-injured-in-head-on-collision-between-two-motorcycles-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-183454-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन
निचलौल। स्थानीय थाना क्षेत्र के निचलौल-गोरखपुर मार्ग पर घोड़हवा चौराहे के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता और उसका पांच वर्षीय बेटा घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा खोनहौली निवासी गुड्डू कसौधन पुत्र लल्लन अपने पांच वर्षीय बेटे आयुष को बाइक से लेकर साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे घोड़हवा निवासी पियूष की बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में गुड्डू कसौधन और उनके बेटे आयुष को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया। घायलों का उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।