फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Father and son assaulted after being stopped on the way; FIR registered.

Maharajganj News: रास्ते में रोककर पिता-पुत्र से मारपीट, प्राथमिकी

Fri, 18 Sep 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 18 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Father and son assaulted after being stopped on the way; FIR registered.
- सदर कोतवाली क्षेत्र के बांसपार बैजौली गांव का मामला
विज्ञापन


महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के बांसपार बैजौली गांव के टोला बेलहिया में तीन दिन पहले हुई कहासुनी को लेकर विवाद बढ़ गया। मामले में शिवलाल यादव ने गांव के ही चार लोगों पर बेटे शैलेश यादव और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी उस्मान खान, इसराइल उर्फ मिलन, आलमगीर खान, अलाउद्दीन खान निवासी बैजोली टोला बेलहिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

शिवलाल का गांव के ही उस्मान खान से दो दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर शैलेश यादव गांव के रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी उस्मान खान, उसका बेटा इसराइल उर्फ मिलन, आलमगीर खान और अलाउद्दीन खान ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि चारों ने लाठी-डंडे से शैलेश यादव और शिवलाल यादव के सिर पर वार कर दिया। मारपीट में शैलेश का सिर फट गया और वह घायल हो गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed