फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers worried about Khatauni due to server failure

Maharajganj News: सर्वर फेल होने से किसान खतौनी के लिए परेशान

Sun, 22 Sep 2024 03:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers worried about Khatauni due to server failure
किसानों के  खतौनी के लिए सदर तहसील में सर्वर फेल होने से बैठे कर्मचारी । संवाद
-सदर तहसील में दूर-दराज से आए किसान बगैर काम कराए घर लौटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर तहसील में एक माह से सर्वर फेल होने से किसानों को खतौनी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। गांवों से आए किसानों का कहना है कि अपनी भूमि के दस्तावेज सही करवाने के लिए दूर से आ रहा हूं, लेकिन जब वे तहसील कार्यालय पहुंचते हैं तो उन्हें यह सुनने को मिलता है कि सर्वर फेल है।
किसानों का कहना है कि यह स्थिति लोगों को मानसिक और आर्थिक दोनों तरह से परेशान कर रही है। कई किसानों ने तो यह भी कहा कि उन्हें अपने कामकाज के लिए इस समय खतौनी की आवश्यकता है। यह समस्या उन्हें अनावश्यक रूप से भटकने पर मजबूर कर रही है। बैदा गांव के किसान बांकेलाल गुप्ता ने बताया कि एक सप्ताह से खतौनी के लिए परेशान हैं, लेकिन सर्वर फेल की समस्या होने के कारण तहसील में खतौनी नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन

जर्दी गांव के आलोक ने बताया कि केसीसी ऋण के लिए खतौनी की आवश्यकता है। शनिवार को सदर तहसील में गया, लेकिन सर्वर फेल के कारण खतौनी नहीं निकल सका। मंसूरगंज गांव की जानकी देवी ने बताया कि तीन दिनों से सदर तहसील का चक्कर काट रहीं हूं, लेकिन खतौनी नहीं निकल पा रही है। कंप्यूटर ऑपरेटरों का कहना है कि सर्वर फेल है, कैसे खतौनी निकलेगा। जब व्यवस्था ठीक होगी तभी निकल पाएगा। देवीपुर के किसान दिनेश कुमार ने बताया खतौनी की जरूरत थी। सदर तहसील में पहुंचा। सर्वर फेल एवं नेटवर्किंग की समस्या के कारण बिना खतौनी के घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर रमेश कुमार ने बताया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed