फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers will continue the movement till the payment is due

बकाया भुगतान होने तक आंदोलन जारी रखेंगे किसान

Fri, 04 Jan 2019 12:34 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 04 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers will continue the movement till the payment is due
बकाया भुगतान होने तक आंदोलन जारी रखेंगे किसान - फोटो : अमर उजाला
ठूठीबारी (महराजगंज)। जेएचवी चीनी मिल गडौरा चलाओ-भुगतान दिलाओ की मांग के लिए मिल गेट पर धरना गुरुवार को भी जारी रहा। गन्ना किसान एवं मिल श्रमिकों ने एक स्वर में बकाया भुगतान देने एवं मिल चलाने की मांग की।  
विज्ञापन


फरेंदा के पूर्व विधायक विनोद मणि त्रिपाठी सुबह गडौरा चीनी मिल गेट पर धरना दे रहे मिल श्रमिक व गन्ना किसानों का समर्थन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब तक गडौरा चीनी मिल संचालित नहीं होने से किसानों के खेत में गन्ने की फसल सूखने के कगार पर है। यह लड़ाई मिल श्रमिक व किसानों की है। इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अपने पेंशन से धरना दे रहे लोगों की मदद करने की बात भी कही। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष डॉ. नवलकिशोर मिश्र ने कहा कि प्रशासन मिल श्रमिक व किसानों के धरने को हल्के में न लें। यदि श्रमिकों व किसानों के धैर्य का बांध टूट तो उग्र आंदोलन होगा। इस दौरान रवि प्रताप शुक्ला, अंबरीश मिश्रा, राजकुमार मिश्रा, शेषमणि यादव, अशोक विश्वकर्मा, राकेश दूबे, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed