फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers stopped the work of installing towers as they did not get proper compensation.

Maharajganj News: उचित मुआवजा नहीं मिला तो किसानों ने रोका टॉवर लगाने का कार्य

Sat, 28 Feb 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers stopped the work of installing towers as they did not get proper compensation.
नेपाल के बुटवल से गोरखपुर तक आ रही बिजली की डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन
विज्ञापन


ठूठीबारी। किसानों के खेतों में बिजली का ट्रांसमिशन टॉवर लगाने के लिए इस्तेमाल की गई जमीन का उचित मुआवजा न मिलने पर शुक्रवार को किसानों ने काम रुकवा दिया। आक्रोशित किसानों का कहना है कि एक साल पहले शुरू हुए टॉवर लगाने के कार्य से उनकी जमीन और फसल दोनों का नुकसान हो रहा है। समय रहते अगर मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया तो उन्हें प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार, टॉवरों के जरिए डबल सर्किट वाली इस ट्रांसमिशन लाइन को नेपाल के बुटवल से गोरखपुर तक ले जाया जाएगा। इसके लिए नेपाल के सरहदी इलाके में टॉवर स्थापित करने का कार्य चल रहा है। इस परियोजना से पीड़ित ठूठीबारी क्षेत्र के किसानों में अजय सिंह, उमानाथ, जय प्रकाश, ओमप्रकाश, जय नारायण, मोहरम ने बताया कि बीते एक साल से किसानों को बेवकूफ बनाया जा रहा है, जबकि नियमानुसार किसानों को जमीनों का पूरा मुआवजा देने के बाद ही कार्य कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

आरोप है नियम-कायदों को नजरअंदाज कर इंटर स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम यह कार्य करवा रहा है, जिसमें किसानों से सहमति पत्र लिए बगैर उनके ही खेतों में टॉवर लगाया गया, मगर एक साल बीतने के बाद भी किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में पूछने पर पॉवर ग्रिड ट्रांसमिशन के डीजीएम गौतम श्रीवास्तव ने बताया कि वेरीफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है। 15 दिन के बाद मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed