{"_id":"6702f8954030728bac0f53e4","slug":"farmers-received-18th-installment-of-pm-samman-nidhi-yojana-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-133019-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किसानों को मिली पीएम सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किसानों को मिली पीएम सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त
Mon, 07 Oct 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। दशहरा के पहले केंद्र सरकार का तोहफा किसानों को मिला है। किसानों के मोबाइल पर सम्मान निधि के दो हजार रुपये खाते में पहुंचने का मैसेज आया तो उनके चेहरे खिल उठे।
योजना के तहत जिले के 3.86 लाख किसानों के खाते में 18वीं किस्त करीब 77 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है। बैदा निवासी किसान संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम मोबाइल पर खाते में दो हजार रुपये पहुंचने का मैसेज आया। देवीपुर गांव निवासी किसान रामललित ने कहा कि दशहरा के पहले सम्मान निधि मिली है।
खाते में धनराशि आई तो खेती-किसानी में सुविधा मिलेगी। बैदा निवासी रामचंद्र यादव ने बताया कि सम्मान निधि का मैसेज मोबाइल पर आया है। काफी दिनों से इंतजार था। सम्मान निधि की धनराशि मिलने से खेती में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
उप निदेशक कृषि वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को जिले के 3 लाख 86 हजार किसानों के खाते में करीब 77 करोड़ रुपये पीएम सम्मान निधि की 18वीं किश्त डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है।