फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmer who went to get urea in Maharajganj was beaten with slippers

Video: यूरिया लेने गए किसान को चप्पल से पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार; देखें मारपीट से जुड़ा वायरल वीडियो

Sun, 10 Aug 2025 08:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 10 Aug 2025 08:03 PM IST
सार

घटना का वीडियो वायरल होने पर थाना बृजमनगंज पुलिस ने इसको संज्ञान में लिया और दर्ज कर किया। पुलिस ने खाद विक्रेता पंकज चौधरी और उनके साथी जैस मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Farmer who went to get urea in Maharajganj was beaten with slippers
मारपीट का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूरिया खरीदने गए किसान से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को थाना बृजमनगंज क्षेत्र में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ब्रम्हदेव चौरसिया, जो लेहडा बाजार टोला मुरादपुर के निवासी हैं, यूरिया खाद की मांग करने गए थे। इस दौरान मामी चौराहा स्थित चौधरी खाद भण्डार के संचालक पंकज ने किसान के साथ दुर्व्यवहार किया और चप्पल से मारपीट की। घटना का वीडियो वायरल होने पर थाना बृजमनगंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन




पुलिस ने खाद विक्रेता पंकज चौधरी और उनके साथी जैस मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352, 351(3) और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने केस दर्ज करने की पुष्टि की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed