{"_id":"67a114c0aee5c5284f091ecb","slug":"farmer-injured-after-being-hit-by-trailer-farmers-beat-up-mill-workers-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141889-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रेलर की चपेट में आकर किसान घायल, किसानों ने मिल कर्मियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रेलर की चपेट में आकर किसान घायल, किसानों ने मिल कर्मियों को पीटा
Tue, 04 Feb 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
जेएचवी शुगर मिल में कर्मियों को पिटते किसान
निचलौल। क्षेत्र के जेएचवी शुगर मिल में सोमवार को एक किसान ट्रेलर की चपेट में आकर घायल हो गया। आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद किसान आक्रोशित हो उठे और मिल कर्मियों की पिटाई कर दी। शुगर मिल में करीब एक घंटे तक भगदड़ मची रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के झुलनीपुर निवासी किसान महबूब (30) गन्ना लेकर जेएचवी शुगर मिल पहुंचे थे। जहां पर वह शुगर मिल के कुछ कर्मियों की लापरवाही के चलते ट्रेलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद अन्य किसानों में चीख पुकार मच गई। वहीं चीख पुकार की आवाज सुन मौके पर सैकड़ों किसान जुट गए। फिर आक्रोशित किसानों और मिल कर्मियों के बीच बहस छिड़ गई।
कुछ ही देर बाद किसानों और मिल कर्मियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। उसके बाद शुगर मिल परिसर में चारों तरफ भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे शुगर मिल के उच्चाधिकारियों की समझौते के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। फिर किसान और मिल कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
ठूठीबारी कोतवाल योगेंद्र कुमार के अनुसार, प्रेशर ट्राॅली से गन्ना गिराने के दौरान किसान घायल हो गया था। उसकी हालत में सुधार काफी हद तक हो चुका है। उसकी बात को लेकर किसानों और मिल कर्मियों में मारपीट हो गई थी। फिलहाल शुगर मिल में शांति व्यवस्था बनी हुई है।