फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farenda MLA car attacked in maharajganj

महराजगंज: फरेंदा विधायक की गाड़ी पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

Sat, 16 Apr 2022 04:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Apr 2022 04:21 PM IST
सार

सीओ फरेंदा कोमल प्रसाद मिश्र ने कहा कि तहरीर नहीं मिली है, लेकिन कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Farenda MLA car attacked in maharajganj
फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज जिले के फरेंदा कस्बे के एक मैरिज हॉल के करीब शुक्रवार देर रात फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी की गाड़ी पर हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उस वक्त विधायक गाड़ी में नहीं थे। वाहन क्षतिग्रस्त करने के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। हमले की जानकारी जैसे ही विधायक समर्थकों को हुई, वैसे ही काफी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी के विधायक वीरेंद्र चौधरी शादी समारोह में शामिल होने मैरिज हॉल पहुंचे।  कार्यक्रम में तमाम दलों के नेता शामिल होने आए थे। सड़क के किनारे सभी नेताओं की गाड़ियां खड़ी थीं। इस बीच फरेंदा विधायक की गाड़ी को कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर तुंरत विधायक वीरेंद्र चौधरी वाहन के पास पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। सीओ फरेंदा कोमल प्रसाद मिश्र ने कहा कि तहरीर नहीं मिली है, लेकिन कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed