फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farenda and Nautanwa tehsils got first place in the state in IGRS disposal

Maharajganj News: आईजीआरएस निस्तारण में फरेंदा और नौतनवां तहसील को प्रदेश में प्रथम स्थान

Fri, 09 Jan 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Farenda and Nautanwa tehsils got first place in the state in IGRS disposal
जनपद में 06 माह में डिफॉल्ट प्रकरणों का प्रतिशत मात्र .06 प्रतिशत रहा
विज्ञापन

महराजगंज। जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के क्षेत्र में जनपद महराजगंज को तेरहवां स्थान मिला है। जबकि फरेंदा और निचलौल तहसील ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
एसओपी के अनुसार, जांच आख्या का सत्यापन स्वयं उपजिलाधिकारी स्तर से भी रैंडम आधार पर किया जाता है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा का निर्देश है कि किसी दशा में आईजीआरएस संबंधी मामलों में डिफाल्टर होने की स्थिति न उत्पन्न हो। दोनों उप जिलाधिकारियों ने बताया कि तहसील प्रशासन का पूरा प्रयास होता है कि शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो।
विज्ञापन

जनपद में 06 माह में डिफॉल्ट प्रकरणों का प्रतिशत मात्र .06 प्रतिशत रहा है। जबकि कुल 380 प्रकरणों में 77 प्रतिशत से अधिक प्रकरणों में संतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ। जनपद में सी श्रेणी प्राप्त संदर्भ की संख्या शून्य रही है। जनपद को 140 में 131 अंक प्राप्त हुए हैं, इसका प्रतिशत 93.57 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह जनपद के लिए गर्व की बात है। नवंबर माह की रैंकिंग में जनपद की एक तहसील फरेंदा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था लेकिन नवीनतम रैंकिंग में निचलौल ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दिसंबर में तहसील फरेंदा में कुल 63 प्रकरणों में फीडबैक लिया गया। इसमें शत-प्रतिशत शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट रहे। इसी प्रकार तहसील नौतनवा में भी शत–प्रतिशत लोगों ने निस्तारण को लेकर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed