Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Family members alleged that oxygen support was removed and the patient was not referred in time.

Maharajganj News: निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टर और महिला कर्मचारी हिरासत में

Thu, 19 Nov 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Family members alleged that oxygen support was removed and the patient was not referred in time.
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती चौराहे स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने डॉक्टर और एक महिला कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुर चकिया निवासी बंधु सिंह की पत्नी शकुंतला देवी (50) को मंगलवार सुबह करीब पांच बजे सीने में दर्द हुआ। परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टर ने लिवर में संक्रमण बताकर उन्हें भर्ती कर लिया। इलाज के नाम पर परिजन से करीब 60 हजार रुपये जमा कराए गए। बुधवार सुबह महिला की तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था होने के बावजूद रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर डॉक्टर ने महिला की ऑक्सीजन हटा दी। हालत गंभीर होने के बाद भी उन्हें समय से मेडिकल कॉलेज रेफर नहीं किया गया। बाद में डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी और वाहन की व्यवस्था कराकर महिला को भेज दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन शव लेकर वापस निजी अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि डॉक्टर इलाज के दौरान लगातार रुपये की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजन को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि महिला की मौत के मामले में अस्पताल के डॉक्टर और एक महिला कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच
मामले की जानकारी मिलने पर परतावल सीएचसी अधीक्षक अमित कुमार निजी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां ऑक्सीजन की व्यवस्था, दवाओं के स्टॉक, एक्स-रे मशीन, लैब और मरीजों के उपचार में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की जांच की। अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और उपचार व्यवस्था के संबंध में जानकारी जुटाई।

अधूरी रह गई दो बेटियों की शादी हसरत
शकुंतला देवी अपने पीछे छह बेटियां उनकी छह बेटियां नीतू, अनिता, संजू, मलता, सपना और रविता हैं, जबकि इकलौता बेटा आदित्य है। उनकी चार बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियों की शादी की तैयारी चल रही थी। पति बंधु सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शकुंतला घर पर गाय पालती थीं और उससे होने वाली आमदनी से परिवार की मदद करती थीं। मां की अचानक मौत से बच्चों का सहारा छिन गया। अब परिवार के सामने दो बेटियों की शादी और रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है।


पीछे का दरवाजा तोड़कर सामान निकालने का आरोप
महिला की मौत के मामले में एक और घटनाक्रम सामने आया। आरोप है कि डॉक्टर के हिरासत में रहने के दौरान उनके कुछ लोग अस्पताल के पीछे का दरवाजा तोड़कर कीमती मशीनें और उपकरण निकालने लगे। उस समय मृतका के परिजन पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में व्यस्त थे। सूचना पाकर ग्रामीण पहुंचे तो वे लोग भाग गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले को भी जांच में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed