फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Family dispute: Two brothers accused of assault, FIR lodged

Maharajganj News: पारिवारिक विवाद दो सगे भाइयों पर मारपीट का आरोप, प्राथमिकी

Sat, 03 Jan 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Family dispute: Two brothers accused of assault, FIR lodged
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसिया इंदरपुर निवासी कमलेश ने अपने ही भाइयों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार उसका पारिवारिक विवाद पिछले करीब आठ वर्षों से चला आ रहा है, मामला न्यायालय में विचाराधीन विचाराधीन है। कमलेश ने बताया कि 28 दिसंबर की सुबह करीब नौ बजे वह अपने खेत पर पेड़ की डाल छांटने गया था। इसी दौरान उसके भाई विनोद व दिनेश वहां पहुंचे और कई तरह के आरोप लगाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। मना करने पर दोनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित के शोर मचाने पर उसकी पत्नी और गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed