{"_id":"692dfafcc184534fbc02cce4","slug":"falling-temperatures-and-pollution-have-led-to-an-increase-in-nose-ear-and-throat-patients-maharajganj-news-c-206-1-go11002-165606-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गिरते तापमान व प्रदूषण से बढ़े नाक, कान व गले के रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गिरते तापमान व प्रदूषण से बढ़े नाक, कान व गले के रोगी
विज्ञापन
नवंबर के आखिरी सप्ताह से बढ़ रही है रोगियों की संख्या, 26 मरीज मिले
सोमवार को 623 मरीजों का जिला अस्पताल में उपचार
महराजगंज। गिरता तापमान और हवा की खराब गुणवत्ता के कारण नाक, कान के साथ गले के रोगियों में इजाफा हुआ है। पिछले सप्ताह तक जिला अस्पताल में इन बीमारियों के आठ से 10 रोगी पहुंचते थे लेकिन सोमवार को 26 रोगी पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दवा देकर व सावधानी बरतने की सलाह दी है।
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 623 रोगियों का उपचार हुआ। अधिकतर रोगी पहले की तरह वायरल, फ्लू व त्वचा रोग के ही थे। इनके अलावा 26 मरीज नाक, कान व गला रोग के पहुंचे। जांच रिपोर्ट के आधार पर नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डाॅ. अनिरुद्ध कुमार ने इन मरीजों को दवा व एहतियात बरतने की सलाह दी। बताया कि हवा की खराब गुणवत्ता व बढ़ती ठंड से नाक, कान और गले के रोगी बढ़ रहे हैं। गले में खराश के साथ जख्म भी हो रहा है। गिरते तापमान के कारण कारण गला और कान में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। खानपान और मौसम के प्रति सचेत नहीं रहने वाले मरीजों में लक्षण अधिक दिख रहे हैं। गले व कान में दर्द की समस्या के मरीजों की संख्या भी अधिक रही। गले में घरघराहट, तेज खांसी, बुखार, गले के टांसिल में समस्या के मरीज भी अधिक आ रहे हैं।
ऐसे करें बचाव
-बाहर निकलते समय मास्क पहनें या रूमाल से नाक-मुंह ढंक कर रखें।
-बच्चे, बुजुर्ग और सांस रोगी सुबह और शाम बाहर जाने से बचें।
-गुनगुने नमक मिले पानी से गरारा और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें।
- पर्याप्त मात्रा में सामान्य तापमान का पानी पीएं ताकि गले की सूजन न हो।
- घर के अंदर हवा शुद्ध करने के लिए एग्झास्ट फैन या पौधे रखें।
- धूल मिट्टी से बचें, घर की सफाई नियमित करें।
-सांस लेने में दिक्कत, लगातार खांसी, तेज बुखार या गले में दर्द हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।