फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Facility ends, now you will have to run for train tickets

Maharajganj News: सुविधा खत्म, रेल टिकट के लिए अब लगानी होगी दाैड़

Fri, 10 Oct 2025 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Facility ends, now you will have to run for train tickets
महराजगंज। जनपद मुख्यालय को अभी रेल सेवा से जोड़ने में समय लगेगा, लेकिन रेल जिला मुख्यालय तक दौड़ती इससे पहले ही मुख्यालय पर चल रही विभागीय रेल आरक्षण केंद्र की सुविधा बंद कर दी गई। अब काउंटर रेल टिकट के लिए लोगों को आनंदनगर रेलवे स्टेशन अथवा घुघली- सिसवां रेलवे स्टेशन तक दौड़ लगानी होगी। पहले यह सुविधा मुख्यालय के लोगों को प्रधान डाकघर की शाखा से मिल रही थी, लेकिन बृहस्पतिवार यहां रेल टिकट के लिए पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा, जिससे वह मायूस रहे। जिला मुख्यालय निवासी सत्तन वर्मा प्रधान डाकघर के रेल आरक्षण केंद्र से मुंबई का टिकट लेने पहुंचे थे, जिन्हें सुविधा बंद होने से लौटना पड़ा। कहा कि रेल सेवा अभी मुख्यालय से भले न शुरू हुई हो, लेकिन हम लोग रेल यात्रा का आरक्षित टिकट डाकघर काउंटर से प्राप्त कर लेते थे, लेकिन अब इसके लिए आनंदनगर जाना पड़ेगा, जो 30 किमी दूर है।
विज्ञापन

चौक निवासी अशफाक बेटी से मिलने गुजरात जाएंगे, जिसका टिकट न पाकर मायूस रहे। कहा कि अब गोरखपुर जाकर तत्काल टिकट लेने की मजबूरी रहेगी, जिसमें अधिक रुपये लगेंगे। बिपुल शुक्ला ने कहा कि पहले ऑनलाइन व एप से भी टिकट बुक हो जाता था, लेकिन अब शुरुआती बुकिंग काउंटर से होने की प्राथमिकता के चलते जबतक आनलाइन का नंबर आता है तब तक कुछ ही सीट शेष बचती है। ऐसे में प्रधान डाकघर की काउंटर सुविधा उपयोगी साबित हो रही थी। अतुल गुप्ता ने कहा कि अन्य जनपद मुख्यालय चाहे वह रेल सेवा से जुड़े हैं अथवा नहीं जुड़े रेल आरक्षण व्यवस्था प्रभावी है। वहीं महराजगंज मुख्यालय से यह सुविधा अचानक बंद कर दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed