Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Facilities for a total of 117 types of tests will be available here.

Maharajganj News: जटिल जांच के लिए मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

Thu, 19 Nov 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Facilities for a total of 117 types of tests will be available here.
महराजगंज। जिला महिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। अस्पताल परिसर में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) बनकर तैयार हो गई है। अब इसके संचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों को जांच के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर लैब का निरीक्षण करने का अनुरोध किया है। सीएमओ की ओर से टीम गठित कर निरीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद लैब में उपकरणों को स्थापित करने और संचालन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सीएमएस डॉक्टर एके द्विवेदी ने बताया नवंबर माह के अंत तक लैब शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस लैब के शुरू होने से महिला अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को कई तरह की जांच की सुविधा एक ही स्थान पर मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कुल 117 प्रकार की जांच की व्यवस्था होगी। इसमें ब्लड की विभिन्न जांचों के साथ हार्मोनल जांच, कैंसर से संबंधित जांच और बायोप्सी जैसी महत्वपूर्ण जांचें शामिल हैं।
अभी इन जांचों के लिए मरीजों को कई बार दूसरे अस्पतालों या निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है। लैब शुरू होने के बाद मरीजों को काफी राहत मिलेगी। विशेष रूप से जटिल और हार्मोन संबंधी बीमारियों की जांच के लिए बाहर जाने की जरूरत कम हो जाएगी। केवल कुछ दुर्लभ मामलों में ही मरीजों को दूसरे केंद्रों पर भेजना पड़ सकता है।

करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से इस लैब का निर्माण कराया गया है। निर्माण कार्य यूपीसीएलडीएस गोरखपुर प्रखंड की ओर से कराया गया है। लैब में कुछ नए उपकरण भी पहुंच चुके हैं, जिन्हें निरीक्षण के बाद स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed