{"_id":"635eb22f106fb851a35b083b","slug":"expressed-displeasure-over-encroachment-instructions-for-action-against-the-accountant-maharajganj-news-gkp455610468","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर जताई नाराजगी, लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर जताई नाराजगी, लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने रविवार को चौक क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। चौक में टैक्सी स्टैंड के पास खलिहान भूमि पर अवैध अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया।
उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौक की अधूरी चहारदीवारी को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया। जंगल सफारी को सुचारु रुप से चलाने के लिए सोहगीबरवां वन्यजीव बिहार के चौक प्रवेशद्वार पर टिकट काउंटर बनवाने व चौक से कुसमहवा जाने वाली सड़क की मरम्मत के भी निर्देश दिए। चौक में खेल स्टेडियम बनाने के लिए जल्द से जल्द भूमि चिह्नित करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि स्टेडियम के बन जाने से युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर माहौल मिलेगा।
उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि किसी भी दशा में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। जो भी इस तरह का प्रयास करे उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। यदि कहीं से भी अतिक्रमण व कब्जे में किसी भी कर्मी की संलिप्तता मिलेगी तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएफओ पुष्प कुमार कांधला, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।