फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   express train delay

Maharajganj News: एक्सप्रेस ट्रेन की देरी से स्टेशन पर परेशान हो रहे यात्री

Mon, 26 Jun 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 26 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
express train delay
उमस भरी गर्मी में वक्त काटना होता मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

महराजगंज। सिसवा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान हो रहे हैं। करीब चार से पांच घंटे देरी से ट्रेन चल रही है। सप्तक्रांति भी देर रहे आ रही है। सप्ताह में एक दिन चलने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस देहरदून से मुफ्फरनगर जाती है। यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।
सिसवा क्षेत्र के बन्नी ढाला निवासी अर्जुन का कहना है कि शाम को दिल्ली के लिए जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के निर्धारित समय पर स्टेशन आ गया था, लेकिन ये ट्रेन चार घंटे लेट सिसवा पहुंची जिससे समय की काफी नुकसान हुआ। इधर घूमकर वक्त गुजरना पडा। कुशीनगर जनपद के अतरडीहा निवासी राम नारायण का कहना है कि सप्ताह में एक दिन चलने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस का भी हाल यही है, इसको भी देर से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर बैठना पड़ता है। गर्मी में ज्यादा देर तक इधर भटकने में समस्या होती है।
विज्ञापन

सिसवा कस्बे के रमेश कुमार का कहना है कि दिल्ली से चलने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस जो सिसवा सुबह पहुंचती है, वो दिन में एक बजे के बाद आई है। ऐसे में यात्री इस भीषण गर्मी मे भूख प्यास से परेशान हो जाते हैं। रेल विभाग यात्रियों के इस समस्या को नजर अंदाज कर दिया है। कस्बे के अम्बेडकर निवासी रामउग्रह ने बताया कि मुजफ्फरपुर से बांद्रा को जाने वाली अवध एक्सप्रेस लेट चलने के कारण यात्री अपने गंतव्य को निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं जिसके वजह से उन्हें पैसा, समय, शारीरिक और मानसिक परेशानी हो रही है। यात्रियों की समस्या पर रेल प्रशासन मौन है। सिसवा बाजार स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि बिहार के सुगौली और मोतिहारी में रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य चलने के कारण ट्रेने देर हो रही हैं। जैसे ही ये कार्य पूरा हो जाएगा, वैसे ही ट्रेनो के देर से चलने की समस्याएं खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed