फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Explanation from the project manager, deputy commissioner of the executive body

कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर, उपायुक्त उद्योग से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 15 Jan 2021 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Explanation from the project manager, deputy commissioner of the executive body
कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर, उपायुक्त उद्योग से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की हुई समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में विकास एवं निर्माण कार्यों के कार्यदायी संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक की गई। पीएचसी, आगंनबाड़ी केंद्र, राजकीय विद्यालय व पुलिस आवास निर्माण तथा चौक में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हो रही देरी पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की।
बैठक में गैरजहाजिर सी एंड डीएस, यूपीप्रीसीएल, पैक्सफेड, पर्यटन विकास क्षेत्र, उप्र राजकीय निर्माण निगम, राष्ट्रीय निर्माण संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर तथा उपायुक्त उद्योग से स्पष्टीकरण तलब किया गया। इसके अलावा शासकीय पत्र शासन को प्रेषित करने का निर्देश डीएसटीओ अजय कुमार को दिया गया। उपस्थित जेई को निर्देश दिया कि मानक में भी किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यदायी संस्थाएं कार्यों में गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए समय से पूरा कराएं। कार्यों की समीक्षा शासन स्तर पर भी होगी। आने वाले समय पर सावधानी रखें। गड़बड़ी मिली तो विभागीय कार्रवाई के साथ प्राथमिकी भी दर्ज होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत में लाभार्थियों को जोड़ने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। पंचायती राज, ग्राम्य विकास, नगर विकास, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, समाज कल्याण में सामूहिक विवाह अनुदान, पेंशन, छात्रवृत्ति, दुग्ध विकास, बेसिक शिक्षा एवं औद्योगिक खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल, पीडी राजकरन पाल, डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, अपर एसडीएम अविनाश कुमार, डीएसटीओ अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed