{"_id":"6622cae7da3c17c553005726","slug":"expectation-of-rs-50-crore-business-in-lead-lagan-gold-and-silver-prices-rise-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120424-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पेज-4<bha>--<\/bha>लीड-लगन में 50 करोड़ कारोबार की आस, सोने- चांदी का भाव चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पेज-4<bha>--</bha>लीड-लगन में 50 करोड़ कारोबार की आस, सोने- चांदी का भाव चढ़ा
विज्ञापन
फोटो
-कपड़े, गहने, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के साथ फर्नीचर और ऑटोमोबाइल के कारोबार में तेजी, अप्रैल से जुलाई तक 16 लगन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। खरमास में बाजार में मंदी रही, लेकिन अब लगन शुरू होते ही बाजार में उछाल आ गया है। करीब 50 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की आस है। कपड़े, गहने, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के साथ फर्नीचर और ऑटोमोबाइल के कारोबार में तेजी आ गई है। व्यापारियों का अनुमान है कि इस बार लगन में पिछले साल की अपेक्षा 25 से 30 प्रतिशत अधिक कारोबार होगा। इस बार 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।
सोने-चांदी का भाव चढ़ने के बावजूद खरीदारों की संख्या अधिक है। कपड़े की दुकानों में देखने और खरीदने वालों का तांता लगा है। जिनके परिवार में शादी है, वे इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकानों से पूरे सेट खरीद रहे हैं। इसके साथ फर्नीचर में बेड, सोफा और आलमारी सहित अन्य सामानों की बिक्री भी ज्यादा हो रही है। सक्सेना चौक के पास दूल्हे की टोपी, डाल व शृंगार के सामान की दुकानों में रौनक आ गई है।
दुकानदार शिव कुमार पटवा ने बताया कि जब चार माह की लगन होती थी, तो महराजगंज में करीब एक करोड़ का कारोबार होता था, जबकि इस बार भी दो करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। व्यापारियों के अनुसार, इस बार भले ही लगन कम है, लेकिन जिन्हें शादी करनी है, उन्होंने ऐसी लगन में भी शादी करने का निर्णय किया है। जिस दिन उनके रिश्तेदारों के यहां शादी है। बाजार में लगन की तेजी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इलेक्ट्राॅनिक्स व्यवसायी सुमित वर्मा ने कहा कि लगन में लोग इलेक्ट्राॅनिक्स सामान के पूरे सेट खरीद रहे हैं। इस कारण अचानक बिक्री बढ़ गई है। अप्रैल में नौ दिन लगन है, लेकिन बाजार में 12 से 15 दिन इसका असर रहेगा। पांच करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। बाइक एजेंसी संचालक राकेश गुप्ता ने कहा कि जिन लोगों को मांगलिक कार्यक्रम के लिए वाहन खरीदना है, वे मनपसंद मॉडल की बुकिंग कर रहे हैं। लगन से 10 करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है।
ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर मणि अनुसार, अप्रैल में नौ लगन हैं, जबकि जुलाई में सात। मई-जून में गुरु शुक्र अस्त है। इस कारण अप्रैल व जुलाई में 16 लगन में ही शादियां होंगी। 18 अप्रैल से लगन की शुरुआत हो रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इतने करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान
सोने-चांदी-- 20 करोड़ रुपये
कपड़ा-- 8 करोड़ रुपये
इलेक्ट्राॅनिक्स-7 करोड़ रुपये
वाहन, फर्नीचर व अन्य कारोबार-- 15 करोड़ रुपये
-- -- --
लगन में कारोबार बढ़ा है। करीब 20 करोड़ कारोबार होने का अनुमान है। मई जून में लगन रहता तो कारोबार और बढ़ता, लेकिन लगन कम होने पर भी लोग जरूरी सामग्री की खरीद कर रहे हैं। अप्रैल व जुलाई दोनों लगन में अधिक शादियां हो रही हैं।
- सतीश कुमार वर्मा, आभूषण कारोबारी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कपड़े के कारोबार में भी तेजी आई है। आठ करोड़ से अधिक कारोबार होने का अनुमान है। दूल्हे-दुल्हन के साथ परिवार के लोगों के लिए भी लोग कपड़े खरीद रहे हैं। विदाई के लिए देने वाले कपड़े का सेट भी उपलब्ध है। कम रेंज से लेकर अधिक मूल्य तक कपड़ों को सेट में शामिल किया गया है।
- जितेंद्र अग्रवाल, कपड़ा व्यवसायी

सोने-चांदी
कपड़ा
इलेक्ट्राॅनिक्स-7 करोड़ रुपये
वाहन, फर्नीचर व अन्य कारोबार