{"_id":"5bfaf3b1bdec22414c6437f8","slug":"exemption-of-discrimination-ncc","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आपसी भेदभाव मिटाता है एनसीसी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आपसी भेदभाव मिटाता है एनसीसी’
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
‘आपसी भेदभाव मिटाता है एनसीसी’
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जीएसवी इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट कोर का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर एनसीसी कैडेटों ने परेड कर अनुशासन व एकता की मिसाल पेश की। कैडेट साइकिल रैली निकालकर वन क्षेत्र के सोनाड़ी देवी स्थान पर पहुंचे।
एनसीसी के मेजर अखिलेश्वर राव ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी का समाज में अलग महत्व होता है। प्राकृतिक आपदा, चिकित्सा, पल्स पोलियो जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम में एनसीसी के कैडेट महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। एनसीसी छात्रों के बीच भाईचारा बढ़ाता है और आपसी भेदभाव को समाप्त करता है। जो छात्र एनसीसी की ट्रेनिंग पूरी कर लेते हैं, वह निश्चित ही सफलता प्राप्त करते हैं। उन्होंने एनसीसी के इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा कि 16 जुलाई 1948 को एनसीसी अधिनियम के रक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना की गई। वर्ष 1949 में स्कूलों व कॉलेजों की छात्राओं को छात्रों के समान अवसर देने के लिए छात्रा प्रभाग आरंभ किया गया था। तब से एनसीसी आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में करीब 13 लाख विद्यार्थी एनसीसी कैडेट हैं। कुल 4560 कॉलेजों और 710 स्कूलों के विद्यार्थी इससे लाभान्वित हो रहे हैं। इस मौके पर सीनियर अंडर अफसर महिपाल सिंह यादव, आशुतोष पांडेय, अवनीश, रिया श्रीवास्तव, शकीना खातून, स्नेहलता, श्याम लली गुप्ता, अनुपमा, अर्चना, अमरावती, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।