फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Excellent storyteller teachers will be searched, talent will flourish

तलाशे जाएंगे उत्कृष्ट कहानीकार शिक्षक, निखरेगी प्रतिभा

Tue, 22 Nov 2022 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Excellent storyteller teachers will be searched, talent will flourish
तलाशे जाएंगे उत्कृष्ट कहानीकार शिक्षक, निखरेगी प्रतिभा
विज्ञापन

महराजगंज। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से जनवरी के दूसरे सप्ताह में राज्य स्तरीय कहानी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें जिले से भी उत्कृष्ट शिक्षक की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने के लिए 1695 विद्यालयों के शिक्षकों की प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्राथमिक व जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ कहानी को प्रस्तुत करने वाले शिक्षक को उसमें भेजा जाएगा। जिससे कि वे अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए जिले का नाम रोशन करें।
परिषद की ओर से प्रत्येक वर्ष परिषदीय के उन मेधावी शिक्षकों के लिए कहानी प्रतियोगिता का आयोजन होता है जो कहानी सुनाने में रुचि रखते हैं। इस बार का विषय एक भारत-श्रेष्ठ भारत रखा गया है। ऐसे में शिक्षकों को विषयवस्तु को ध्यान में रखते हुए अपनी प्रस्तुति देनी होगी। प्रत्येक शिक्षक को कहानी को प्रस्तुत करने के लिए तीन से पांच मिनट का समय दिया जाएगा। वे वहां पर अपनी कहानी को प्रस्तुत कर न सिर्फ पुरस्कृत होंगे, बल्कि अपने जिले का नाम भी रोशन कर सकेंगे।
विज्ञापन

डायट में होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता
राज्य स्तर पर भेजे जाने वाले शिक्षकों का निर्धारण डायट पर होने वाली जिलास्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से ही होगा। विषयवस्तु को ध्यान में रखते हुए वे अपने प्रस्तुतियों को रोचक तरीके से करेंगे जिससे कि उन्हें राज्य स्तर के लिए भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कृष्ट कहानी सुनाने वाले शिक्षकों को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता निर्धारित है। इसमें परिषदीय शिक्षक अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।
-आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed