फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Excavation work begins for construction of drain in the city

Maharajganj News: शहर में नाला निर्माण के लिए खोदाई प्रारंभ

Fri, 26 Dec 2025 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Excavation work begins for construction of drain in the city
महराजगंज। शहर में नाला निर्माण को लेकर खोदाई प्रारंभ कर दिया गया है। बृहस्पतिवार सुबह दुर्गा मंदिर के पास जेसीबी मशीन लगाकर नाले के लिए खोदाई शुरू करा दी गई है। महराजगंज शहर से लेकर ठूठीबारी तक हाईवे निर्माण कार्य तेजी जारी है। एनएचआईए की इस परियोजना के मुताबिक सक्सेना तिराहे से लेकर 180 मीटर तक सड़क की चौड़ाई 12 मीटर रखी जाएगी। इस हिस्से में सड़क के दोनों ओर लगभग पौने दो-दो मीटर चौड़े नालों का निर्माण प्रस्तावित है। इन नालों के बन जाने से दुकानों, रिहायशी इलाकों और मुख्य मार्ग पर पानी जमा होने की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं 180 मीटर से आगे डेढ़ किलोमीटर तक सड़क को और चौड़ा किया जाएगा। इस हिस्से में कुल 20 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। एनएचआईए के सहायक अभियंता मूरलीधर राय ने बताया कि शहर में नाला निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed