फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Exam preparation made easy, subject wise course uploaded on the portal

Maharajganj News: परीक्षा तैयारी आसान, पोर्टल पर अपलोड विषयवार कोर्स

Mon, 20 Oct 2025 07:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Exam preparation made easy, subject wise course uploaded on the portal
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी विद्यार्थियों के लिए आसान की गई है। तैयारी के लिए स्वयं पोर्टल पर 22 फरवरी 2026 तक आवेदन कर लाभ लिया जा सकता है। डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इसके लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। इस व्यवस्था के जरिये बोर्ड परीक्षा की तैयारी को आसान किया गया है।
विज्ञापन

जनपद में 278 माध्यमिक स्कूलों का संचालन है जिसमें 1.17 लाख विद्यार्थियों का नामांकन है। इस बार 75 लाख के आसपास परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।एनसीईआरटी की तरफ से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स विकसित किए गये हैं। यह कोर्स स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध कराया जा रहा। कोर्स पूरा करने और परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की तरफ से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। राजकीय माध्यमिक सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल यादव ने बताया कि एनसीईआरटी के स्वयं पोर्टल पर आवेदन शुरू हो चुके हैं जो 22 फरवरी तक जारी रहेंगे। इसपर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के लिए अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल, गणित, अंग्रेजी के कोर्स उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

एनसीईआरटी की तरफ से स्वयं पोर्टल विकसित किया गया है जिसपर यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी का कोर्स विषयवार निशुल्क कराया जा रहा। 22 फरवरी तक इसका लाभ लिया जा सकता है। सभी माध्यमिक स्कूल प्रधानाचार्यो को इसकी जानकारी भेजी गई है। यह प्रयास कमजोर आय वर्ग के विद्यार्थियों के लिए मददगार है। प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed