फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Even after a month, children in council schools did not receive complete books.

Maharajganj News: एक माह बाद भी परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को नहीं मिलीं पूरी किताबें

Fri, 01 May 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Even after a month, children in council schools did not receive complete books.
बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने से अभिभावकों में आक्रोश
विज्ञापन


सिंदुरिया। शैक्षणिक सत्र शुरू हुए करीब एक महीना बीतने को है लेकिन परिषदीय विद्यालयों में अब तक कक्षा एक से आठ तक की सभी किताबें स्कूलों को नहीं मिल पाई हैं। स्कूलों की संख्या के लिहाज से कम विद्यालयों में ही किताबों की आपूर्ति हुई है। जहां किताबें भेजी भी गई हैं, वहां सभी विषयों की किताबें नहीं हैं। परिषदीय विद्यालयों में आधी-अधूरी किताबों की आपूर्ति से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

मिठौरा क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को फ्री किताबें दी जाती हैं। हर साल पहले से ही किताबों की आपूर्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है लेकिन इस बार वितरण की रफ्तार धीमी है। शिक्षकों का कहना है कि कई स्कूलों में कुछ कक्षाओं की ही किताबें पहुंची हैं, जबकि कई विषयों की पुस्तकें अब तक नहीं मिली हैं। ऐसे में बच्चों को या तो पुरानी किताबों से पढ़ाना पड़ रहा है या फिर एक ही किताब से कई छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इससे पढ़ाई का प्रभावित होना तय है। अभिभावक संगीता, सुनील, नर्वदेश्वर, बेचू, रमेश, अनिरुद्ध इत्यादि का कहना है कि सभी किताबें न मिलने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन


मामले में पूछने पर खंड शिक्षाधिकारी आनंद कुमार मिश्र ने बताया कि सभी विषयों की किताबें अभी जिले से नहीं मिली हैं। जो मिली हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से विद्यालयों तक पहुंचाया जा रहा है। जल्द ही सभी स्कूलों में सभी विषयों की पुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed