फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Even after 11 months, the badminton court has not been handed over, leaving players upset.

Maharajganj News: 11 माह बाद भी बैडमिंटन कोर्ट नहीं हुआ हैंडओवर, खिलाड़ी परेशान

Mon, 16 Feb 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Even after 11 months, the badminton court has not been handed over, leaving players upset.
3.75 करोड़ रुपये से हो रहा है उच्चीकरण का कार्य
विज्ञापन


मार्च 2025 में निर्माण कार्य पूरा करके कार्यदाई संस्था को करना था हैंडओवर
महराजगंज। छत्रपति शाहू जी महाराज स्पोर्ट स्टेडियम का बैडमिंटन कोर्ट तय समय सीमा बीतने के बाद भी हैंडओवर नहीं किया जा सका है। इस वजह से खिलाड़ियों को काफी परेशानी हो रही है। मार्च 2025 में ही निर्माण कार्य पूरा करके कार्यदाई संस्था यूपी सिडको को बैडमिंटन कोर्ट हैंडओवर कर देना था लेकिन इस सत्र में भी ऐसा होना मुश्किल लग रहा है।
छत्रपति शाहूजी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम का बैडमिंटन कोर्ट तल नीचा होने के कारण अकसर परिसर में जलभराव हो जाता था। समस्या दो दूर करने के लिए वित्तीय सत्र 2024-25 में 3.75 करोड़ रुपये से उच्चीकरण कार्य की स्वीकृति मिली। काम यूपी सिडको को सौंपा गया। कार्यदाई संस्था को मार्च 2025 तक निर्माण कार्य पूरा करना था लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो सका है। जब भी बैडमिंटन कोर्ट हैंडओवर करने के लिए संबंधित अधिकारी निरीक्षण करते हैं तो निर्माण कार्य में कोई न कोई कमी सामने आ जाती है। कुछ दिनों पहले बिजली व्यवस्था खराब मिलने पर दुरुस्त करने के लिए कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों की जुबानी असुविधा की कहानी
स्पोर्ट्स स्टेडियम में नियमित वालीबॉल खेलने जाने वाली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा की रश्मि पटेल, बेबी मौर्या, सुकन्या विश्वकर्मा व रागिनी ने बताया कि हम लोग बैडमिंटन खेलना पसंद करते हैं। लेकिन बैडमिंटन कोर्ट का उपयोग दो वर्ष से नहीं कर रहे हैं। स्टेडियम में कहीं और खेलने में असुविधा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बैडमिंटन कोर्ट हैंडओवर लेने से पहले जब भी निरीक्षण किया जाता है कोई न कोई गड़बड़ी सामने आ जाती है। कमी को ठीक करने को लेकर डीएम ने भी निर्देश दिए हैं लेकिन कार्यदाई संस्था लापरवाही बरत रही है। बीते दिनों हुए निरीक्षण में लाइटिंग व्यवस्था में खामी मिली थी, संस्था इसे दुरुस्त करा रही है।

-सरिता रानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed