फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Equipment for the disabled will be purchased from Gem.

Maharajganj News: दिव्यांगों के लिए जेम से होगी उपकरणों की खरीद

Mon, 09 Oct 2023 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Equipment for the disabled will be purchased from Gem.
- दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग की ओर से खरीद करने के लिए प्रक्रिया को किया गया प्रारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। समाज की मुख्यधारा से वंचित दिव्यांगों की मुश्किलों को कम करने के लिए उनमेंं सहायक उपकरणों का वितरण होगा। इसकी खरीद के लिए प्रशासनिक स्तर से क्रय समिति गठित करते हुए जेम पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आपूर्ति के बाद पात्रता के आधार पर दिव्यांग आवेदकों को उसका वितरण किया जाएगा।

दिव्यांगों की मूलभूत आवश्यकताओं का आकलन करने व उन्हें याेजनाओं का लाभ दिलाने के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। इस वर्ष भी दिव्यांगों की आवश्यकताओं को देखते हुए विभाग की ओर से ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, हियरिंग एड, स्मार्टकेन, वाॅकिंग स्टीक, वाॅकर, बैशाखी, लेप्रोसी किट आदि की खरीद की जानी है।
विज्ञापन


------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित है समिति

सहायक उपकरणों की खरीद किए जाने वाली समिति में अपर जिलाधिकारी अध्यक्ष होंगे। उनके साथ कोषाधिकारी, उपायुक्त उद्योग व जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को सदस्य के रूप में रखा गया है।

---------------------------------

सहायक उपकरणों की खरीद के लिए जेम पोर्टल की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अब तक उपकरण के लिए 500 आवेदन भी प्राप्त हो चके हैं, अन्य इच्छुक दिव्यांग भी जल्द से जल्द आवेदन करें। आपूर्ति प्राप्त होने के बाद उसका वितरण किया जाएगा।

-शांतप्रकाश श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed