{"_id":"6a612721c03df8c7eb0aaa7d","slug":"entry-passes-for-the-customs-office-issued-only-to-nepali-citizens-to-curb-revenue-evasion-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-181820-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राजस्व चोरी रोकने के लिए भंसार कार्यालय में नेपाली नागरिकों को ही प्रवेश पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राजस्व चोरी रोकने के लिए भंसार कार्यालय में नेपाली नागरिकों को ही प्रवेश पास
विज्ञापन
सोनौली। सीमा से सटे नेपाल के भैरहवा भंसार (कस्टम) कार्यालय में राजस्व चोरी और शुल्क संबंधी अनियमितताओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत राजस्व संबंधी कार्यों के लिए भंसार कार्यालय में अब केवल नेपाली नागरिकों को ही प्रवेश पास जारी किया जाएगा।
भंसार कार्यालय के एजेंट संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में कस्टम ड्यूटी चोरी और शुल्क छूट से जुड़े मामलों की शिकायतें बढ़ी हैं। आरोप है कि कुछ भारतीय नागरिक कथित रूप से अनियमितताओं को अंजाम देने के बाद लौट जाते हैं, जिससे कार्रवाई करने में कठिनाई होती है। कुछ लोगों ने दोहरी नागरिकता भी ले ली है। जिन लोगों का नेपाल में कुछ नहीं है, उनका वेरिफिकेशन कराया जाएगा।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यदि कोई नेपाली नागरिक नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध नेपाल के कानून के तहत कार्रवाई करना अपेक्षाकृत आसान होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए राजस्व संबंधी कार्यों के लिए केवल नेपाली नागरिकों को ही प्रवेश पास जारी करने का निर्णय लिया गया है। भंसार चीफ हरिहर पौडेल ने बताया कि राजस्व के कार्य के लिए केवल नेपाली नागरिक को ही अनुमति है।