फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Entry of heavy vehicles prohibited in the city on Dhanteras-Diwali

Maharajganj News: धनतेरस-दीपावली पर नगर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Sat, 18 Oct 2025 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles prohibited in the city on Dhanteras-Diwali
महराजगंज। धनतेरस और दीपावली पर्व पर नगर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तैयारी की है। नगर में भारी और व्यावसासिक वाहनों के प्रवेश पर चार दिनों का प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर यह निर्णय जनहित में लिया गया है ताकि त्योहारों के दौरान नगर में आने-जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा या जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।जानकारी के अनुसार, धनतेरस 18 अक्तूबर और दीपावली 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी। इन दोनों त्योहारों के बीच खरीदारी और बाजारों में भीड़ का दबाव काफी बढ़ जाता है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने नगर में 17 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक रोजाना सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक भारी और व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा- यातायात नियमों का उलंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएंगी। नो-एंट्री और डायवर्जन प्वाइंट तय : धनतेरस और दीपावली त्योहारों के दौरान यातायात नियंत्रण के लिए प्रशासन ने चार प्रमुख नो-एंट्री और डायवर्जन प्वाइंट तय किए हैं। इसमें सिन्दुरिया, शिकारपुर, झनझनपुर और पकड़ी चौकी प्रमुख हैं। इन स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और भारी वाहनों को नगर में प्रवेश से रोका जाएगा। यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का भी निर्धारण किया है ताकि मालवाहक वाहन अपने गंतव्य तक पहुंच सकें,लेकिन नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में भीड़-भाड़ न बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed