फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Entered the house and beat up, report filed against five

Maharajganj News: घर में घुसकर मारपीट, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 30 May 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 30 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat up, report filed against five
खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के विधियानी मोहल्ले का मामला
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के विधियानी मोहल्ले में पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। अनीस अहमद की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों नुरूल हुदा, सोनू, रेहान, फैजान और गोलू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, विधियानी निवासी अनीस अहमद पुत्र जुम्मन अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 मई की रात करीब नौ बजे नुरूल हुदा अपने साथियों के साथ तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर जा रहा था। अनीस ने आरोप लगाया कि उसने केवल सावधानी से वाहन चलाने को कहा ताकि उसके घर में धूल-मिट्टी न जाए। इसी बात से नाराज होकर नुरूल हुदा, सोनू, रेहान, फैजान और गोलू गाली देने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि सभी लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आए और अनीस अहमद की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचीं सजीदा खातून, अरशद, सायमा खातून और सानिया खातून को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed