{"_id":"5c003b0fbdec2241b439c526","slug":"ending-the-four-day-halt-on-assurance","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर चार दिन से चल रहा धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर चार दिन से चल रहा धरना समाप्त
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
आश्वासन पर चार दिन से चल रहा धरना समाप्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। पूर्वांचल राज्य निर्माण मंच की जिला इकाई का धरना बृहस्पतिवार को अपर एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हो गया। संगठन के कार्यकर्ता समस्याओं के निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट पर सोमवार से धरना दे रहे थे। धरना के चौथे दिन बृहस्पतिवार को अपर एसडीएम पीपी अंजोर ने जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।
संगठन के जिला संयोजक लालधारी यादव ने कहा जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जोडे़ जाने, शहर के चारो तरफ बाईपास बनवाने, जिला अस्पताल में इंसेफेलाइटिस वार्ड बनवाने सहित सात सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दिया जा रहा था। उन्होंने चेतावनी दी कि आश्वासन के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के जगदंबा श्रीवास्तव, रामसमुझ तिवारी, चंद्रशेखर साहू, जितेंद्र अग्रवाल, भोला जायसवाल, सुरेंद्र तिवारी, पुष्पा निषाद, संजय त्रिपाठी, अशोक कुमार सिंह, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र सैनी, उमेश चंद्र मिश्रा, नरसिंह प्रसाद, प्रसाद राणा, राजेंद्र तिवारी, वीरेंद्र जायसवाल आदिम मौजूद रहे।