फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ending hunger strike on assurance

आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त

Wed, 31 Oct 2018 12:39 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Wed, 31 Oct 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ending hunger strike on assurance
आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त - फोटो : अमर उजाला
नौतनवां (महराजगंज)। रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवां के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में तीन सूत्रीय मांगों के समर्थन में चल रही भूख हड़ताल नौंवें दिन मंगलवार को समाप्त हो गई। उप जिलाधिकारी नौतनवां मदन कुमार ने अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।  
विज्ञापन


नायब तहसीलदार नौतनवां रवि कुमार सिंह का अन्यत्र स्थानांतरण कराने, भगवानपुर पुलिस चौकी का अतिक्रमण हटवाने व रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में व्याप्त अनियमितता दूर किए जाने के लिए अधिवक्ता नौ दिन से भूख हड़ताल पर थे। मांगों के संबंध में उप जिलाधिकारी मदन कुमार ने कहा कि निर्वाचन कार्य जारी रहने के कारण नायब तहसीलदार का तत्काल अन्यत्र स्थानांतरण संभव नहीं है। उन्होंने भगवानपुर पुलिस चौकी का अतिक्रमण हटवाने के संबंध में एक सप्ताह के अंदर टीम गठित कर मौके पर पैमाइश कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने रजिस्टार कानूनगो कार्यालय में व्याप्त अनियमितता दूर करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाने का भरोसा भी दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने भूख हड़ताल समाप्त कर दिया। इस मौके पर राजेश कुमार, गिरीश चंद्र, नागेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed