फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Encroachment was removed from the land acquired along the National Highway

Maharajganj News: राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अधिग्रहित भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया

Sat, 10 Feb 2024 09:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 10 Feb 2024 09:12 PM IST
विज्ञापन
Encroachment was removed from the land acquired along the National Highway
नौतनवा। गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण में बाधा आने पर राजमार्ग के किनारे एनएचआई की ओर से अधिगृहीत की भूमि को खाली न करने पर तहसील प्रशासन ने शनिवार को पुलिस बल के साथ संपतिहा में जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन

गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क चौड़ीकरण में आ रही बाधा को देखते हुए अधिग्रहित की गई भूमि से कब्जा न हटाने पर उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी ने राजस्व कर्मियों तथा पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा भूमि खाली करने के लिए तीन दिन का समय लिया गया। उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में आ रही बाधा को देखते हुए अधिग्रहित भूमि से संपतिहा तक अतिक्रमण हटवाया गया। कुछ लोगों ने तीन दिन का समय मांगा है। यदि तीन दिन के अंदर अतिक्रमण नहीं हटा तो अभियान चलाकर हटा दिया जाएगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय, थानाध्यक्ष परसा मलिक प्रिंस कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed